
स्पेस सेक्टर में भारत की ऐतिहासिक छलांग: PM मोदी ने किया विक्रम-I रॉकेट लॉन्च, Gen-Z की नवाचार क्षमता को सराहा
नई दिल्ली। भारत के स्पेस सेक्टर में गुरुवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में स्काईरूट एयरोस्पेस के इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन किया और देश के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I को लॉन्च किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने Gen-Z की नवाचार क्षमता और देश की नई पीढ़ी के योगदान की खुलकर प्रशंसा की।
भारत में 300 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप्स सक्रिय
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवा वैज्ञानिक, इंजीनियर, डिजाइनर और कोडर आज देश को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत में फिलहाल 300 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप्स सक्रिय हैं, जो एडवांस टेक्नोलॉजी विकसित कर रहे हैं और एक नए स्पेस रेवोल्यूशन को जन्म दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में युवाओं ने सीमित संसाधनों से शुरुआत कर स्पेस टेक्नोलॉजी में बड़े वैश्विक स्तर का योगदान दिया है। प्रोपल्शन, कंपोजिट मटीरियल, रॉकेट स्टेजिंग और सैटेलाइट प्लेटफॉर्म जैसे हाई-एंड क्षेत्रों में Gen-Z की भूमिका बेहद सराहनीय रही है।
स्टार्टअप क्रांति का विस्तार
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जिसमें 1.5 लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह क्रांति अब केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे कस्बों और गांवों से भी नये स्टार्टअप्स उभर रहे हैं।

स्काईरूट का नया इन्फिनिटी कैंपस
PM मोदी ने वर्चुअली स्काईरूट का 2 लाख वर्ग फुट में बना नया इन्फिनिटी कैंपस भी लॉन्च किया। यहां हर महीने एक ऑर्बिटल रॉकेट तैयार करने की क्षमता होगी। स्काईरूट, जिसे पवन चंदना और भरत ढाका ने स्थापित किया, ने वर्ष 2022 में भारत का पहला निजी रॉकेट विक्रम-S लॉन्च कर इतिहास रचा था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



