
दुबई एयर शो में भारतीय फाइटर जेट तेजस क्रैश, हादसे में पायलट की मौत की हुई पुष्टि
दुबई। दुबई एयर शो 2025 के दौरान शुक्रवार को भारतीय फाइटर जेट तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पूरे शो में अफरा-तफरी मच गई। भारतीय वायुसेना के इस स्वदेशी लड़ाकू विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:10 बजे अपने एरियल डिस्प्ले के दौरान नियंत्रण खो दिया और क्रैश हो गया। हादसे के बाद मौके पर काले धुएं का घना गुबार उठता देखा गया, जिसे हजारों दर्शकों—जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे—ने भयभीत होकर देखा।

IAF ने पायलट की मौत की पुष्टि की
भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि दुर्घटना में पायलट को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। IAF ने कहा—
“वायुसेना इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करती है और इस कठिन समय में हम पायलट के परिवार के साथ खड़े हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी गई है।”
कैसे हुआ हादसा?
दुर्घटना उस समय हुई जब तेजस उच्च गति पर जटिल एरियल स्टंट का प्रदर्शन कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान ने अचानक नीचे की ओर गोता लगाया और रनवे के पास आग के गोले में बदल गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पायलट इजेक्ट कर पाया था या नहीं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



