
Ambikapur: अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार हड़ताल शुरू
अंबिकापुर। जिला अधिवक्ता संघ, सरगुजा (अंबिकापुर) की संघर्ष समिति के सर्वसम्मत निर्णय के बाद शुक्रवार से संघ से पंजीकृत सभी अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग है कि जिला न्यायालय का नया भवन वर्तमान स्थल पर ही निर्मित किया जाए।

अधिवक्ताओं का कहना है कि मौजूदा स्थान पर ही न्यायालय भवन का निर्माण न्यायिक दृष्टि से अधिक उपयुक्त है और इससे अंबिकापुर की जनता की सुविधा व भावनाओं का सम्मान भी होगा। संघ के इस आंदोलन को सरगुजा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और शासकीय संगठनों का समर्थन मिल रहा है। अधिवक्ताओं ने संकेत दिया है कि मांग पूरी होने तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



