March 4, 2026
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला,  समय सीमा नहीं…लेकिन किसी भी बिल को रोक नहीं सकते

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला,  समय सीमा नहीं…लेकिन किसी भी बिल को रोक नहीं सकते

Nov 20, 2025

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रपति और राज्यपाल द्वारा विधेयकों की मंजूरी से जुड़े प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर अहम फैसला सुनाया। अदालत ने साफ कर दिया कि राज्यपाल किसी भी बिल को अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रख सकते। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए कोई निश्चित समय-सीमा तय करना संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ होगा।

शीर्ष अदालत ने कहा कि राज्यपाल के पास किसी भी बिल पर केवल तीन विकल्प होते हैं—मंजूरी देना, दोबारा विचार हेतु वापस भेजना या राष्ट्रपति के पास भेजना। बिना इन प्रक्रियाओं का पालन किए बिलों को रोककर रखना सहयोगात्मक संघवाद के विरुद्ध माना जाएगा।

जानिए मामला 

यह विवाद तमिलनाडु में राज्यपाल द्वारा कई विधेयकों को लंबित रखने के बाद उठा था। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही यह टिप्पणी की थी कि राज्यपाल के पास बिलों पर ‘वीटो पावर’ नहीं है। राष्ट्रपति द्वारा उठाए गए 14 सवालों पर कोर्ट ने आज विस्तृत राय दी। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अधिक देरी की स्थिति में न्यायालय हस्तक्षेप कर सकता है, लेकिन विधायिका और कार्यपालिका की शक्तियों में सीधे दखल देना उचित नहीं होगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix