March 4, 2026
हाईकोर्ट की सख्ती का असर, बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे किनारे संचालित अवैध ढाबे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

हाईकोर्ट की सख्ती का असर, बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे किनारे संचालित अवैध ढाबे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Dec 19, 2025

मुंगेली: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे पर मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र में संचालित एक अवैध ढाबे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई आमजन की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए की गई है।

शासकीय भूमि पर था अवैध कब्जा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरगांव के पास शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर बरमदेव ढाबा का संचालन किया जा रहा था। न्यायालय तहसीलदार सरगांव द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने का आदेश पहले ही पारित किया जा चुका था। इसके बावजूद जब ढाबा संचालक ने बेजा कब्जा नहीं हटाया, तो उसके विरुद्ध बेदखली नोटिस जारी किया गया। प्रशासनिक नोटिस के बावजूद ढाबा संचालक द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और मौके पर पहुंचकर अवैध ढाबे को ध्वस्त कर दिया।

हाईवे पर दुर्घटनाओं को लेकर हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे के किनारे सरगांव क्षेत्र में ढाबों और शराब दुकानों के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए उच्च न्यायालय ने भी इस मामले में संज्ञान लिया था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा, तहसीलदार अतुल वैष्णव एवं राजस्व अमले की मौजूदगी में की गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाया और शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

सुरक्षा उपाय भी किए गए सुनिश्चित

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस तरह के अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित सड़क मार्ग पर ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन, रंबल स्ट्रिप, रोड डिमार्केशन, हाई-रेजोल्यूशन कैमरे सहित अन्य यातायात सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix