March 4, 2026
अवैध कब्जा पर जमकर हंगामा : ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम , विरोध के बीच व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास

अवैध कब्जा पर जमकर हंगामा : ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम , विरोध के बीच व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास

Oct 10, 2025

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के दशरंगपुर क्षेत्र में ग्रामीण अवैध कब्जा के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने रायपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे 30 को जाम कर दिया, जिसकी वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

ग्रामीण ने की आत्महत्या का प्रयास

वहीं प्रदर्शनकारी ग्रामीण ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की तो वहीं दूसरी ओर कब्जाधारी गब्बर वैष्णव सहित तीन लोगों ने भी ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है।

अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध

ग्रामीणों का कहना है कि दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के उनके गांव का अतिक्रमण हटाया जाए। नेशनल हाईवे पर जाम लगभग तीन घंटे से जारी है और प्रशासन की टीम मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे से लगे सरकारी जमीन पर गब्बर वैष्णव द्वारा कब्जा किया गया है। इस कब्जे पर कार्रवाई करने की मांग लगातार ग्रामीण कर रहे थे। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix