
अवैध शराब बिक्री के आरोपी को जामुल पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना पर त्वरित कार्रवाई
दिनांक 07.08.2025 को सुबह करीब 09:00 बजे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कैलाश नगर साप्ताहिक बाजार के पास जामुल में विरेंद्र सिंह अपने मकान के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
आरोपी की गिरफ्तारी और जप्ती

जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कैलाश नगर साप्ताहिक बाजार के पास विरेंद्र सिंह के निवास स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से और घर में छुपाकर रखी गई चार प्लास्टिक की बोरियों में 391 नग शोले देशी मसाला, एक बोरी में 98 नग शोले देशी प्लेन, और एक थैले में 77 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की, कुल 566 पौवे मदिरा, जिसकी कीमत 59,330 रुपये है, जप्त की गई।
न्यायिक रिमांड और कानूनी कार्रवाई
आरोपी विरेंद्र सिंह को दिनांक 07.08.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल, दुर्ग भेज दिया गया। इस मामले में अपराध क्रमांक 666/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le



