
Raipur में अवैध डीजल भंडारण का खुलासा: 1080 लीटर डीजल जब्त, यार्ड संचालक गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध रूप से डीजल का भंडारण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। सिलतरा चौकी पुलिस ने दबिश देकर 1080 लीटर डीजल जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख 440 रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
दिनांक 05 जनवरी 2026 को पुलिस चौकी सिलतरा की टीम को सूचना मिली थी कि धनेली विधानसभा रोड स्थित दुर्गा ट्रेडर्स नामक यार्ड में ज्वलनशील पदार्थ डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।
यार्ड संचालक पकड़ा गया
रेड कार्यवाही के दौरान यार्ड में मौजूद एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम उमेश साव बताया और स्वयं को यार्ड का संचालक स्वीकार किया। पुलिस द्वारा यार्ड की तलाशी लेने पर अलग-अलग 6 प्लास्टिक ड्रमों में भरा हुआ डीजल बरामद हुआ। जब आरोपी से डीजल के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।
1080 लीटर डीजल जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से
- 1080 लीटर डीजल
- अनुमानित कीमत ₹1,00,440/-
जप्त किया।
अपराध दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल
इस मामले में थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 11/26, धारा 287 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी उमेश साव पूर्व में भी अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण के मामले में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: उमेश साव
- पिता: लखन लाल साव
- उम्र: 53 वर्ष
- निवासी: हर्षित विहार कॉलोनी, उरकुरा
- थाना: खमतराई
- जिला: रायपुर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



