February 1, 2026
मैदान में सज रही थी ‘अवैध मधुशाला’: पुलिस ने कमल जगत को दबोचा, बोरी में भरकर बेच रहा था देशी शराब

मैदान में सज रही थी ‘अवैध मधुशाला’: पुलिस ने कमल जगत को दबोचा, बोरी में भरकर बेच रहा था देशी शराब

Jan 31, 2026

रायपुर। राजधानी में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। थाना आजाद चौक पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ईदगाहभाठा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मैदान में चल रहा था ‘काला खेल’

पुलिस को सूचना मिली थी कि ईदगाहभाठा स्थित राजा बाड़ा मैदान के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में बोरी लेकर खड़ा है और गुपचुप तरीके से शराब की बिक्री कर रहा है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर आजाद चौक पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

बोरी खोलते ही निकला ‘खजाना’

पकड़े गए आरोपी की पहचान कमल जगत (25 वर्ष) के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद बोरी की तलाशी ली, तो उसमें 32 पौवा देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ ही बिक्री के 3,500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपी कमल जगत, जो ईदगाहभाठा का ही निवासी है, के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 25/26 और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहाँ से लाया था और इस रैकेट में कौन-कौन शामिल है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix