March 7, 2026
छत्तीसगढ़ में IAS प्रमोशन: शहला निगार बनीं प्रमुख सचिव, 5 युवा अफसरों को संयुक्त सचिव पद

छत्तीसगढ़ में IAS प्रमोशन: शहला निगार बनीं प्रमुख सचिव, 5 युवा अफसरों को संयुक्त सचिव पद

Dec 31, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य के 6 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

2001 बैच की आईएएस अधिकारी पदोन्नत

2001 बैच की आईएएस अधिकारी शहला निगार को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग और गन्ना आयुक्त** का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं 2017 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें

* आकाश छिकारा
* रोहित व्यास (जशपुर)
* मयंक चतुर्वेदी (रायगढ़)
* कुणाल दुदावत (कोरबा)
* चंद्रकांत वर्मा

शामिल हैं।

 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix