
IAS डॉ. प्रियंका शुक्ला बनेंगी ‘मेरा युवा भारत’ की नई CEO, कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने दी मंजूरी
रायपुर। केंद्र सरकार ने युवा मामलों से जुड़े एक अहम प्रशासनिक फैसले पर मुहर लगा दी है। अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) ने छत्तीसगढ़ कैडर की 2009 बैच की IAS अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला को ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर तीन वर्षों के लिए की गई है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. प्रियंका शुक्ला को पे मैट्रिक्स लेवल-14 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक MY Bharat के CEO पद के लिए भर्ती नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया जाता।

युवाओं से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी
‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक नवाचार, स्वैच्छिक सेवा, नेतृत्व विकास और नीति निर्माण से जोड़ना है। सरकार का फोकस युवाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि परिवर्तन का सक्रिय भागीदार बनाने पर है। ऐसे में डॉ. प्रियंका शुक्ला की नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



