March 2, 2026
छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी : युवती ने अपनी ममेरी बहन को दो लाख में बेचा, आरोपी पिता-पुत्र हरियाणा से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी : युवती ने अपनी ममेरी बहन को दो लाख में बेचा, आरोपी पिता-पुत्र हरियाणा से गिरफ्तार

Jan 2, 2024

कबीरधाम/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का मामले सामने आए हैं। कबीरधाम व राजनांदगांव में अलग अलग मामलों में तीन आरोपी पकड़ाए हैं। एक मामले में युवती ने अपनी सगी ममेरी बहन को हरियाणा में बेच दिया था। वहीं राजनांदगांव वाले मामले में युवक पहले नाबालिक को नौकरी का झांसा देकर ले गया और दुष्कर्म के बाद उसे बेच आया। इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना पुलिस ने लड़की को खरीद कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी बाप-बेटों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। कुकदूर थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि इस मामले में दो अन्य फरार आरोपी सन्नी सूर्या (25) पुत्र जयभगवान सूर्या, जयभगवान (52) पुत्र उमेद सूर्या निवासी बनियानी, थाना कलानौर, जिला रोहतक हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पीड़ित लड़की को सौमती उर्फ सोमकली (35) पत्नी अमरलाल धुर्वे निवासी ग्राम नेवसा थाना मोतीनाला जिला मंडला से दो लाख रुपये में खरीदी थी। इसके बाद आर्य समाज रोहतक में जबरदस्ती शादी कर अपने साथ रखा व शारीरिक संबंध बनाया। गौर करने की बात है कि दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नौकरी का झांसा, दुष्कर्म और इसके बाद तीन लाख रुपये में बेचा

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को अंतर्राज्यीय मानव तस्करी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को लेकर राजस्थान गया था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने लड़की को सुखराम नाम के व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस ने सुखराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और उसके कब्जे से पीड़िता को भी सकुशल बरामद किया था।

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई अनजान व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से पीड़िता का मोबाइल लोकेशन राजस्थान में मिला। इसके बाद टीम को राजस्थान रवाना किया गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमाराम गोदारा को गिरफ्तार कर लिया। डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि आरोपी प्रेमाराम गोदारा सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लड़की को राजस्थान ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की को तीन लाख रुपये में सुखाराम को बेच दिया। पुलि ने सुखराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लड़की को बरामद कर लिया था। वहीं, अब मुख्य आरोपी प्रेमाराम गोदार को गिरफ्तार किया है।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix