
होटल मैनेजर पर बियर की बोतल से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
थाना वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही
दुर्ग पुलिस ने होटल सेंटर प्वाइंट में मैनेजर पर बियर की बोतल से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 16 अगस्त 2025 को सद्भावना चौक के पास स्थित होटल सेंटर प्वाइंट में हुई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

म्यूजिक सिस्टम की आवाज को लेकर विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16.08.2025 को थाना वैशाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि सद्भावना चौक के पास चिल्ली पेपर बार के निकट होटल सेंटर प्वाइंट में मारपीट की घटना हो रही है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि आरोपी विशु साहू ने होटल मैनेजर नंदन सिंह पर बियर की बोतल से सिर पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। यह हमला म्यूजिक सिस्टम की आवाज न बढ़ाने को लेकर हुए विवाद के बाद किया गया।
पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर वैशाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी विशु साहू, निवासी कृष्णा नगर, गणेश चौक, सुपेला, भिलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ चिल्ली पेपर बार में शराब पीने और खाना खाने गया था। बार कर्मचारी द्वारा म्यूजिक की आवाज न बढ़ाने पर उसने मैनेजर नंदन सिंह से शिकायत की, जिसके बाद विवाद बढ़ा और उसने मैनेजर के सिर पर बियर की बोतल से हमला कर दिया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
आरोपी विशु साहू ने अपने मेमोरेंडम कथन में अपराध स्वीकार किया। उसके खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 17.08.2025 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



