March 4, 2026
राजधानी के कमल विहार में बंधक बनाकर डकैती: कुख्यात महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, नकदी–लैपटॉप–दोपहिया वाहन बरामद

राजधानी के कमल विहार में बंधक बनाकर डकैती: कुख्यात महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, नकदी–लैपटॉप–दोपहिया वाहन बरामद

Nov 17, 2025

रायपुर, 17 नवंबर 2025। राजधानी रायपुर के कमल विहार स्थित कृष्णा हाइट्स में घटित बंधक बनाकर डकैती की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल दो महिला आरोपियों, दो पुरुष आरोपियों और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पर पहले से हत्या, मारपीट, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट सहित 12 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं।

कैसे दिया था वारदात को अंजाम

14 नवंबर की रात लगभग 12 बजे, पीड़िता रोशिता तिर्की अपने भाई के फ्लैट कृष्णा हाइट्स पहुंची थी। लौटते समय उसे आरोपी पूजा सचदेव 3 पुरुषों व एक महिला के साथ मिली। सभी नशे की हालत में थे।

आरोपियों ने पुलिसकर्मी बनकर धमकाया और पीड़िता को उसके भाई और बहनों के साथ कमरे में खींच ले गए।वहां चाकू की नोक पर सभी को रस्सी से बांधकर बंधक बनाया, मारपीट की और एटीएम कार्ड से नकदी निकाल ली।इसके बाद आरोपी लैपटॉप, गैस सिलेंडर और एक दोपहिया वाहन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस की तेज कार्रवाई

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पूजा सचदेव, आसीमा राव, निखिल सचदेव, अंकित सोनी और एक बालक की पहचान कर छापेमारी शुरू की गई और सभी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने वारदात स्वीकार कर ली।

ये सामान की गई बरामद

टीम ने आरोपियों के कब्जे से—

  • दोपहिया वाहन (लूटा गया)
  • गैस सिलेंडर
  • बर्तन
  • लैपटॉप
  • 06 मोबाइल फोन
  • ₹15,000 नकद
  • उपयोग किया गया दोपहिया वाहन
  • एटीएम कार्ड
  • कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹2,20,000

गिरफ्तार आरोपी

1. पूजा सचदेव, 30 वर्ष, कृष्णा हाइट्स, कमल विहार

2. आसीमा राव, 26 वर्ष, राजा तालाब, नूरानी चौक

3. निखिल सचदेव, 18 वर्ष 3 माह, रावतपुरा कॉलोनी

4. अंकित सोनी, 18 वर्ष 6 माह, रावतपुरा कॉलोनी

5. एक विधि के साथ संघर्षरत बालक

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix