
कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से सीएएफ जवान की मौत
कोंडागांव। जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सीएएफ जवान शंकरलाल नाग की मौत हो गई। घटना 6 नवंबर की रात फरसगांव थाना क्षेत्र में हुई, जब शंकरलाल अपने बड़े भाई के साथ पारिवारिक कार्यक्रम से बाइक पर लौट रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरलाल नाग की मौके पर ही मौत हो गई। वे उरांदाबेड़ा थाने में आरक्षक के पद पर तैनात थे। हादसे में उनके बड़े भाई बाल-बाल बच गए।
मामले की जांच जारी
घटना के बाद सामने आई तस्वीर ने सभी को भावुक कर दिया है, जिसमें बड़ा भाई अपने छोटे भाई के शव पर सिर रखकर फूट-फूटकर रोता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



