March 5, 2026
जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, हादसे में 1 की मौत, 5 घायल

जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, हादसे में 1 की मौत, 5 घायल

Dec 14, 2025

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में चांपा से बम्हनीडीह की ओर जा रही एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का इलाज जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। ई-रिक्शा में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मालखरौदा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव निवासी के रूप में हुई है। मृतक रोजी-रोटी के सिलसिले में हैदराबाद गया हुआ था और ट्रेन से लौटने के बाद अपने परिवार के साथ गांव जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-रिक्शा के अनियंत्रित होने के कारणों की पड़ताल कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le*👉


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix