March 6, 2026
CAF भर्ती 2018 पर फिर जगी उम्मीद, Home Minister Vijay Sharma से मिले अभ्यर्थी

CAF भर्ती 2018 पर फिर जगी उम्मीद, Home Minister Vijay Sharma से मिले अभ्यर्थी

Jan 3, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) की वर्ष 2018 की लंबित भर्ती प्रक्रिया को लेकर वर्षों से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की उम्मीदें एक बार फिर जागी हैं। राजधानी रायपुर के तूता इलाके में आंदोलनरत CAF अभ्यर्थी शनिवार को लोकपर्व छेरछेरा के मौके पर गृहमंत्री विजय शर्मा से उनके बंगले पहुंचकर मिले। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग रखी, जिस पर गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

CAF अभ्यर्थी जितेंद्र दास ने बताया कि वर्ष 2018 में भर्ती की अधिसूचना जारी हुई थी। मेरिट लिस्ट के बाद चयन सूची से कुछ युवाओं की भर्ती हो गई, लेकिन वेटिंग लिस्ट में शामिल 417 अभ्यर्थियों को पद खाली नहीं होने का हवाला देकर रोक दिया गया। बाद में मेरिट लिस्ट के कई अभ्यर्थी मेडिकल में बाहर हो गए या नौकरी छोड़ दी, जिससे पद खाली हुए, लेकिन सत्ता परिवर्तन के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

तीन सरकारें देख ली : CAF अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों का कहना है कि इस दौरान उन्होंने तीन सरकारें देख लीं—रमन सरकार, भूपेश सरकार और अब साय सरकार, लेकिन उनके हिस्से अब तक सिर्फ इंतजार ही आया है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि 417 में से 250 से ज्यादा अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिलाया भरोसा

वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि वे इस गंभीर मुद्दे पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर जल्द से जल्द समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। मंत्री के आश्वासन के बाद अभ्यर्थी उम्मीद के साथ लौटे, लेकिन अब सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix