
छत्तीसगढ़ पुलिस का बढ़ा मान, केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित होंगे 222 पुलिसकर्मी
नई दिल्ली/रायपुर : केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के लिए ‘गृहमंत्री दक्षता पदक’ की घोषणा की है। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर घोषित इस प्रतिष्ठित सम्मान से इस वर्ष देशभर के 1,466 पुलिसकर्मी और अधिकारी सम्मानित किए गए हैं। इनमें से छत्तीसगढ़ के 222 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिससे राज्य पुलिस का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।
यह पदक विशेष अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फॉरेंसिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पुलिस बलों के मनोबल को बढ़ाना और पेशेवर दक्षता को प्रोत्साहित करना है।

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण:
राज्य के 225 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिला है, जिनमें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेकानंद (एडीजी, एसआईबी एवं आर्म्ड फोर्सेस), सुंदरराज पी (आईजी, बस्तर), अमरेश मिश्रा (आईजी, रायपुर), डीआईजी कमललोचन कश्यप, डीआईजी अमित कांबले, और आईपीएस अधिकारी वाय अक्षय कुमार, गौरव राय, प्रभात कुमार, निखिल रखेचा, मयंक गुर्जर, स्मृतिक राजनला, जयंत वैष्णव और उमेश गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



