
गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा – हम रोज बना रहे 18 हजार प्रधानमंत्री आवास…
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 18 लाख आवासों को रोक कर रखा था, लेकिन वर्तमान सरकार ने आते ही कैबिनेट की पहली बैठक में इन्हें स्वीकृत किया ।

शर्मा ने बताया कि राज्य में रोजाना 18 हजार आवास बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “पिछली बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आए थे, तब प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत तीन लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया गया था, इस बार यह संख्या और अधिक होगी।”
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान पर निशाना साधते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “कांग्रेस दिल्ली से नहीं, इटली से चलने वाली पार्टी है। यह रिमोट से चलने वाले लोगों की पार्टी है।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



