March 2, 2026
Home Loan Recovery के दबाव में महिला ने तहसील कार्यालय में खाया जहर, मेकाहारा रेफर

Home Loan Recovery के दबाव में महिला ने तहसील कार्यालय में खाया जहर, मेकाहारा रेफर

Aug 22, 2025

22-8-2025
धमतरी में 50 लाख रुपये के होम लोन की रिकवरी को लेकर फाइनेंस कंपनी के दबाव से परेशान एक महिला ने तहसील कार्यालय में जहर खा लिया। घटना के बाद तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

क्या है पूरा मामला?

महिला की बेटी के अनुसार, उसके पिता ने चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी से 50 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन की किस्त पिता के खाते से जुड़ी थी, लेकिन कंपनी ने महिला के नाम पर इंश्योरेंस करा दिया। 5 मई 2023 को पिता की मौत के बाद कंपनी घर खाली करने के लिए दबाव बना रही थी।

महिला ने कलेक्ट्रेट, महिला आयोग और तहसीलदार को कई बार आवेदन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीआरटी में जाने पर 15-25 प्रतिशत राशि जमा करने की बात कही गई।

घर पर लगा ताला, महिला ने उठाया चरम कदम
महिला अस्थमा की मरीज हैं और तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थीं। गुरुवार को छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने सुना कि फाइनेंस कंपनी और प्रशासन ने कब्जा वारंट के तहत उनके घर पर ताला लगा दिया है। इससे आहत होकर महिला तहसील कार्यालय पहुंची और जहर खा लिया।

तहसीलदार बोले- अधिकृत नहीं हूं
घटना के बाद तहसीलदार, एसडीएम और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. ए.के. टोंडर ने बताया कि महिला की स्थिति स्थिर है, उन्हें रायपुर मेकाहारा भेजा गया है।

इस मामले में तहसीलदार ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर टिप्पणी करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix