
हाईवे पर जन्मदिन का जश्न: कार की बोनट पर काटा केक, सड़क पर फोड़ें पटाखे
वीडियो हुआ वायरल, पुलिस कर सकती है कार्रवाई
राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर जन्मदिन का जश्न मनाने का एक खतरनाक और नियम विरुद्ध वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोस्तों का एक समूह कार की बोनट पर केक काटता दिख रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने सड़क पर ही पटाखे फोड़कर जश्न मनाया, जिससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही को गंभीर खतरा पैदा हो गया।

कोरिया क्षेत्र में सड़क पर पटाखे जलाए
घटना कोरिया जिले के एक राष्ट्रीय राजमार्ग की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ युवक सड़क के बीचों-बीच रुककर पटाखे फोड़ रहे हैं और मोबाइल कैमरे पर रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। इस दौरान वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है, लेकिन युवक बेपरवाह होकर जश्न मनाते रहे।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सुरक्षा पर सवाल
कार की बोनट पर केक काटने और हाईवे पर पटाखे जलाने जैसी हरकतें मोटर व्हीकल एक्ट के तहत स्पष्ट रूप से दंडनीय हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकती हैं।
पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की लोकेशन और शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की संभावना जताई गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



