
हाईवे निर्माण में बाधा बने सामान की होगी जब्ती,विवाद पैदा करने वालों पर दर्ज होगी FIR
विवाद पैदा करने वालों पर दर्ज होगी FIR: एनएच विभाग की सख्त चेतावनी
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य को सुचारू और समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर एनएच की टीम विभिन्न मार्गों पर तेजी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने साफ चेतावनी जारी की है कि हाईवे के दोनों ओर 40 फुट की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, निर्माण सामग्री या अन्य सामान पाया गया तो उसे तुरंत हटाया जाएगा।

सार्वजनिक नोटिस जारी, सभी प्रमुख मार्गों पर सख्ती
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. कामरा ने सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए कहा कि जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर हाईवे निर्माण में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोटिस के अनुसार, निर्धारित सीमा क्षेत्र में रखी सामग्री की जब्ती की कार्रवाई तुरंत की जाएगी तथा संबंधित व्यक्तियों पर भी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।
विवाद या विरोध करने वालों पर होगी FIR
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में बाधा डालने, विवाद खड़ा करने या टीम के काम में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य को लेकर समयसीमा तय है, ऐसे में किसी भी तरह की देरी या अवरोध को गंभीरता से लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



