
हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर क्राइम ब्रांच का छापा
पीछे के रास्ते से फरार हुआ रवि, साथी मोहम्मद रफीक गिरफ्तार
राजधानी रायपुर में पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात क्राइम ब्रांच की टीम ने रवि साहू के घर पर छापा मारा। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के करीब 20 जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
सोते वक्त घर पर था रवि, फिर भी चकमा देकर फरार
जानकारी के अनुसार, छापेमारी के समय रवि साहू घर पर सो रहा था, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही वह घर के पीछे के रास्ते से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

साथी मोहम्मद रफीक को मौके से पकड़ा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने रवि के साथी मोहम्मद रफीक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से सट्टा-पट्टी से जुड़े कागज और करीब डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किए गए।
घर से शराब और गांजा भी जब्त
पुलिस ने घर की तलाशी में शराब और गांजा भी बरामद किया है। सभी अवैध सामग्री को जब्त कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



