March 3, 2026
जुलूस के दौरान बेहोश हुआ हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

जुलूस के दौरान बेहोश हुआ हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Nov 9, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर का जुलूस निकाला। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र तोमर पर सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे सख्त कार्रवाई के तहत सड़कों पर घुमाया, ताकि अपराधियों में भय का माहौल बने।

अपराधियों में डर पैदा करने पुलिस की रणनीति

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र सिंह तोमर पर शहर के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने यह जुलूस निकालकर यह संदेश देने की कोशिश की कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

 

जुलूस के दौरान बेहोश हुआ वीरेंद्र तोमर

जानकारी के मुताबिक, जुलूस के दौरान वीरेंद्र सिंह तोमर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे संभाला और एंबुलेंस बुलाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि अधिक तनाव और भीड़भाड़ के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

पुलिस की सख्त चेतावनी

रायपुर पुलिस ने कहा है कि शहर में अपराध और सूदखोरी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, और ऐसे अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सार्वजनिक कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में कानून का भय बना रहे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix