
151 दिन से फरार हिस्ट्रीशीटर रूबी सिंह तोमर गिरफ्तार, वसूली और अवैध हथियार रखने के आरोप में थी तलाश
रायपुर। सूदखोरी, वसूली और अवैध हथियार रखने के कई मामलों में फरार चल रहा कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। रूबी तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुरानी बस्ती और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी वीरेंद्र को पकड़ा है। बता दें कि हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को सड़क के रास्ते रायपुर लाया जा रहा है ।
151 दिन से था फरार
रूबी सिंह तोमर पिछले 151 दिनों से फरार था और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। आखिरकार एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

भाई की तलाश जारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को सड़क मार्ग से रायपुर लाया जा रहा है। वहीं रूबी के भाई रोहित तोमर की तलाश में एक अन्य टीम तैनात की गई है। माना जा रहा है कि रोहित भी कई मामलों में संलिप्त है।
जल्द होगी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक
रायपुर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी से संबंधित विस्तृत जानकारी और जांच में सामने आए तथ्यों का खुलासा जल्द किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि रूबी सिंह तोमर पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी से अपराध जगत को बड़ा झटका लगा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



