March 5, 2026
हीरापुर Railway Crossing  पर जल्द बनेगा Over Bridge, जाम से मिलेगी राहत

हीरापुर Railway Crossing पर जल्द बनेगा Over Bridge, जाम से मिलेगी राहत

Sep 10, 2025

रायपुर। शहरवासियों को हीरापुर रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे इंतजार और जाम से जल्द ही राहत मिलने वाली है। महोबा बाजार के पास इस क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी ब्रिज डिवीजन और रेलवे की संयुक्त पहल से इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को गति दी जा रही है। मंगलवार को इंजीनियरों की टीम ने साइट पर पहुंचकर नापजोख की कार्रवाई शुरू की।

 

मौजूदा स्थिति और समस्या

हीरापुर रेलवे फाटक शहर की व्यस्त क्रॉसिंग में से एक है। यहां हर 15 से 20 मिनट में मालगाड़ी गुजरती है, जिसके चलते बार-बार फाटक बंद करना पड़ता है। नतीजे में दोनों ओर लंबी कतार और जाम की स्थिति बन जाती है। चूंकि यह सड़क सीधे जीई रोड से जुड़ती है, इसलिए मोहल्लों और कॉलोनियों के हजारों लोग प्रभावित होते हैं। साथ ही महोबा बाजार क्षेत्र में सब्जी और अन्य कारोबार के कारण भी यहां भारी आवाजाही रहती है।

डेढ़ लाख आबादी को होगा फायदा

इस ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने पर आसपास के करीब डेढ़ लाख लोगों को सुविधा मिलेगी। जाम से राहत मिलने के साथ ही लोगों को समय की भी बचत होगी और बरसों से चल रही परेशानी खत्म हो जाएगी।

 

राज्य बजट में मिला स्थान

पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के अनुसार, पिछले तीन-चार साल से इस ओवरब्रिज का प्रस्ताव लंबित था। हालांकि इस बार इसे राज्य सरकार के बजट में शामिल किया गया है, जिससे परियोजना को प्रगति मिलने की संभावना बढ़ गई है। खासकर कबीरनगर केनाल रोड के जरिए बढ़ते यातायात को देखते हुए अब इसे प्राथमिकता दी जा रही है।

 

स्थानीय लोगों की मांग पूरी होगी

यह ओवरब्रिज न केवल रोजाना आवाजाही करने वालों के लिए राहत साबित होगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देगा। लंबे समय से यहां के नागरिक और व्यापारी वर्ग इस सुविधा की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने की कगार पर है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix