
हिंदू संगठन के सदस्य नरेश साहू ने की आत्महत्या, वीडियो में मुस्लिम युवक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बामपारा क्षेत्र की है। आत्महत्या से पहले नरेश ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किए गए प्रदर्शन के बाद लगातार प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया।
आत्महत्या से पहले जारी किया वीडियो
जानकारी के अनुसार, नरेश साहू ने आत्महत्या से ठीक पहले मोबाइल में एक वीडियो बनाया और जारी किया। वीडियो में उन्होंने एक मुस्लिम युवक सोहेल खान और उसके साथियों पर मारपीट, धमकी और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया। नरेश ने दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा पुतला दहन प्रदर्शन के बाद से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था।

हिंदू संगठनों में आक्रोश, थाने का घेराव
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बिलासपुर कोतवाली थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने धरना भी दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हिंदू संगठनों के विरोध और थाना घेराव के बाद बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोहेल खान के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मुंगेली पुलिस ने नरेश साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच जारी, क्षेत्र में तनाव
पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। वीडियो की सत्यता की जांच के साथ-साथ प्रताड़ना के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



