
DGP/IG सम्मेलन 2025: रायपुर में सुरक्षा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित
रायपुर: राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक (DGP/IG) सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज 23 नवंबर को सी-4 सिविल लाइंस, रायपुर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक का नेतृत्व अमित कुमार अतिरिका, पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) रायपुर ने किया। उन्होंने सम्मेलन के दौरान आने वाले वीवीआईपी, वीआईपी एवं वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने, बेहतर समन्वय स्थापित करने और शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने आयोजन अवधि में सुरक्षा प्रबंधन को निर्बाध और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों से व्यक्तिगत सुझाव भी लिए और उनके क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
शडॉ. आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण पुमु. रायपुर
अंकित गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, विआशा पुलिस मुख्यालय
ध्रुव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय
अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर
डॉ. संजय शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
एम.एल. कोटवानी
एम.आर. अहिरे, उप पुलिस महानिरीक्षक
शंकरलाल बघेल, उप पुलिस महानिरीक्षक
डॉ. उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर
रायपुर के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक

सम्मेलन के दौरान तीन दिनों तक राजधानी में उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रबंध लागू रहेंगे और सभी एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



