March 4, 2026
Bilaspur: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को High Court से मिली राहत

Bilaspur: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को High Court से मिली राहत

Dec 2, 2025

21 सप्ताह के गर्भ को मेडिकल सुपरविजन में समाप्त करने की अनुमति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को 21 सप्ताह के गर्भ को समाप्त कराने की अनुमति प्रदान की है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि गर्भ जारी रखना पीड़िता के शारीरिक, मानसिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर गंभीर तथा विनाशकारी प्रभाव डाल सकता है। इसलिए उसकी इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए।

गर्भपात न करने से अधिकारों का होगा उल्लंघन: हाईकोर्ट

सिंगल बेंच ने अपने आदेश में कहा कि यदि गर्भपात की अनुमति न दी जाए, तो यह पीड़िता की शारीरिक अखंडता के अधिकार का उल्लंघन होगा और उसका मानसिक आघात और बढ़ेगा।
कोर्ट ने यह भी माना कि अनचाहा गर्भ पीड़िता के लिए शारीरिक और मानसिक बोझ बन सकता है, जिसे जबरन जारी रखने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

CMHO व विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय के बाद मंजूरी

हाईकोर्ट ने फैसला लेने से पहले सीएमएचओ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट मंगाई। रिपोर्ट में मेडिकल टर्मिनेशन को सुरक्षित बताया गया, जिसके बाद कोर्ट ने मेडिकल सुपरविजन में गर्भपात की अनुमति दी।

अदालत ने कहा कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट की धारा 3 के तहत 20 सप्ताह से अधिक गर्भ को भी विशेष परिस्थितियों में समाप्त किया जा सकता है, यदि यह महिला के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा हो।

पीड़िता की इच्छा सर्वोपरि: अदालत

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा—
“गर्भपात नाबालिग पीड़िता की व्यक्तिगत इच्छा है और इसका सम्मान आवश्यक है।”
इस आधार पर, पीड़िता को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में सुरक्षित गर्भपात कराने का निर्देश दिया गया।

डॉक्टरों की टीम की निगरानी में होगी पूरी प्रक्रिया

हाईकोर्ट ने संबंधित अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया है कि गर्भपात की पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञ मेडिकल टीम की निगरानी में कराई जाए और पीड़िता को मानसिक एवं शारीरिक रूप से हर संभव सहायता प्रदान की जाए

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix