March 6, 2026
High Court बार एसोसिएशन चुनाव, 17 पदों के लिए 12 फरवरी को मतदान

High Court बार एसोसिएशन चुनाव, 17 पदों के लिए 12 फरवरी को मतदान

Jan 28, 2026

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों का बिगुल बज गया है। इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए इस वर्ष 30 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया गया है, जिसके बाद अब कुल 17 पदों पर चुनाव संपन्न होंगे। निर्वाचन समिति ने दावों और आपत्तियों के निराकरण के बाद 1418 अधिवक्ताओं की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है।

महिलाओं के लिए 5 पद आरक्षित 

अब तक बार एसोसिएशन के चुनाव 15 पदों के लिए होते थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पदों की संख्या बढ़ाकर 17 कर दी गई है। इनमें से 5 पद विशेष रूप से महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रहेंगे:

  •   उपाध्यक्ष (महिला)
  •  संयुक्त सचिव (महिला)
  •  खेल एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला)
  •  कार्यकारिणी के दो पद

 

अनुभव के कड़े मानक

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए वकालत का न्यूनतम अनुभव अनिवार्य किया गया है:

  •   अध्यक्ष: कम से कम 20 वर्ष की सक्रिय वकालत।
  •   सचिव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष: 15 वर्ष का अनुभव।
  •   कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव: 10 वर्ष का अनुभव।
  •   कार्यकारिणी सदस्य: न्यूनतम 5 वर्ष की प्रैक्टिस।

निर्वाचन कार्यक्रम

28 से 30 जनवरी: नामांकन पत्रों का वितरण और जमा करना।

  •   31 जनवरी: नामांकन पत्रों की जांच।
  •   12 फरवरी: मतदान (सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक)।
  •   13 फरवरी: मतगणना और परिणामों की घोषणा।
  •   16 फरवरी: विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरण।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix