
दुर्ग में हाई अलर्ट: रेलवे स्टेशन–बस स्टैंड पर सघन जांच, संदिग्धों पर कड़ी निगरानी
दुर्ग, 11 नवंबर 2025। जिले में सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों—दुर्ग एवं भिलाई के प्रमुख बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिला सीमाओं पर मंगलवार को व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सामानों की लगातार जांच की जा रही है।

एंटी-सेबोटाज टीम और डॉग स्क्वाड का सर्च ऑपरेशन
बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोज़ल स्क्वॉड) टीम ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर मौजूद संदिग्ध सामानों की गहन जांच की। इसके साथ ही एंटी-सेबोटाज टीम और डॉग स्क्वाड ने भी परिसर के अंदर और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।

नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग जारी
जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर वाहनों की सतत चेकिंग जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सतर्कता व सुरक्षा बढ़ाने के लिए की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान की सूचना तुरंत पुलिस को दें और जांच में सहयोग करें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



