March 2, 2026
कार और दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

कार और दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Nov 26, 2025

मोहला-मानपुर। नेशनल हाईवे 930 पर मानपुर से लगभग 3 किमी दूर मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कार दो बाइकों से टकरा गई। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिलाई से पखांजूर जा रही कार अचानक अनियंत्रित हुई और सामने से आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। पहली बाइक में एक युवक और युवती सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक अकेला था। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसों की श्रृंखला जारी

इसी हाईवे पर तीन दिन पहले भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश है। पिछले हादसे के बाद मानपुर में ग्रामीणों ने हाइवे निर्माण ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था और उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix