March 5, 2026
कवर्धा में दिल दहला देने वाली घटना: अंधविश्वास में फंसी मां ने नवजात को कुएं में फेंका, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

कवर्धा में दिल दहला देने वाली घटना: अंधविश्वास में फंसी मां ने नवजात को कुएं में फेंका, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Nov 27, 2025

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। बोड़ला थाना पुलिस ने उस मामले का खुलासा कर दिया है जिसमें गांव के एक कुएं में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। जांच में सामने आया कि शिशु की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां ने ही की थी, और इसके पीछे का कारण था – अंधविश्वास ।

कैसे हुआ खुलासा?

घटना की शुरुआत तब हुई जब कुएं में नवजात का शव मिलने पर मर्ग दर्ज किया गया। प्रधान आरक्षक मनीराम कुसरे ने मौके की जांच, शव पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जैसे-जैसे तथ्य सामने आते गए, संदेह बच्चे की मां समरौतिन बाई बैगा (23) पर गहराता गया। पुलिस ने पाया कि महिला ने 15 दिन पहले ग्राम मुडघुसरी में प्रसव किया था और उसके बाद नवजात को लेकर अपने मायके पहुंची थी ।

 

मां ने क्यों किया ऐसा?

पूछताछ में आरोपी महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया—

नवजात जन्म लेते ही दो दांतों के साथ पैदा हुआ था, जिसे ग्रामीण अंधविश्वास में अपशगुन माना जाता है। परिजनों के दबाव और बहकावे में आकर महिला ने अपने 5 दिन के मासूम को जीवित अवस्था में गांव के पुराने कुएं में फेंक दिया। एक मां द्वारा अपने ही बच्चे की इस निर्मम हत्या ने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

मामले का रिकंस्ट्रक्शन और FIR

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम का रिकंस्ट्रक्शन करवाया और वीडियोग्राफिक सबूत एकत्रित किए। विस्तृत जांच के बाद बोड़ला थाना में धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया और आरोपी महिला को 25 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix