
Saumya Chaurasia की याचिका पर High Court में सुनवाई, शासन को जवाब के लिए मिला एक दिन का वक्त
बिलासपुर। बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की याचिका पर आज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह सुनवाई ईओडब्ल्यू (EOW) द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट के संबंध में की गई।

शासन ने मांगा समय, कोर्ट ने दी राहत
सुनवाई के दौरान शासन की ओर से मामले में जवाब पेश करने के लिए समय की मांग की गई, जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने शासन को कल तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई कल सेकेंड हॉफ में की जाएगी।
सिंगल बेंच में हुई सुनवाई
यह प्रकरण हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में सुनवाई के लिए लगा था, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं।

ईडी ने की थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले के मामले में सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



