
राज्योत्सव ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक का निधन, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना की आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

CM साय ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा— “आज नया रायपुर में वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैंने उनकी बिटिया अनामिका से दूरभाष पर बात कर सांत्वना व्यक्त की है। सरकार इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



