
Saumya Chaurasia की अग्रिम जमानत याचिका पर HC ने फैसला रखा सुरक्षित, 13 जनवरी को सुनाया जाएगा आदेश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

13 जनवरी को आयेगा फैसला
कोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान करते हुए याचिकाकर्ता को फिलहाल राहत दी है। अंतिम फैसला 13 जनवरी 2026 को सुनाया जाएगा। यह मामला ACB/ED द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट के खिलाफ सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



