February 1, 2026
हाथरस में स्टाफ नर्स के साथ दो साल तक गैंगरेप, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हाथरस में स्टाफ नर्स के साथ दो साल तक गैंगरेप, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jul 22, 2025

यूपी के हाथरस जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हॉस्पिटल में कार्यरत स्टाफ नर्स के साथ सवा दो साल तक पांच युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर की वारदात

अलीगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा को दिए शिकायत पत्र में बताया कि सवा दो साल पहले वह कस्बा हसायन के पुरदिलनगर रोड स्थित एक हॉस्पिटल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। आरोप है कि हॉस्पिटल के केमिस्ट संचालक और उसके साथियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए।

ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण का सिलसिला

घटना के बाद पीड़िता ने हॉस्पिटल की नौकरी छोड़ दी, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। केमिस्ट संचालक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और हसायन बुलाकर बार-बार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे अलीगढ़ और हसायन में कई बार बुलाकर जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया। इसके अलावा, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उससे 24 हजार रुपये ऑनलाइन और दो लाख रुपये नगद भी हड़प लिए।

पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों—अनिल यादव, सुमित यादव (दोनों पुत्र जगदीश यादव, निवासी रायपुर मनीपुर, अलीगढ़), पुष्पेंद्र यादव (पुत्र जोगेंद्र यादव, निवासी एबीएन कॉलोनी, कासगंज रोड, सिकंदराराऊ), भाव सिंह (निवासी रोहई खास, निबौहरा, आगरा) और धर्मेंद्र बघेल (पुत्र दिमान सिंह बघेल, निवासी दलेल का पुरा, राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान)—के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

एक अन्य वीडियो ने खोली पोल

पीड़िता ने बताया कि हॉस्पिटल के एक अन्य कर्मचारी ने उसे व्हाट्सएप पर एक वीडियो भेजा, जिसमें केमिस्ट संचालक एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। जब पीड़िता ने इस बारे में केमिस्ट संचालक से सवाल किया, तो उसने धमकी दी कि अगर वह चुप नहीं रही तो उसके वीडियो भी वायरल कर देगा।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि यह घटना अप्रैल 2023 की है। पीड़िता, जो दो बच्चों की मां है, के बयान और आरोपों के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix