
खमतराई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी से हथियार और कारतूस बरामद
रायपुर। उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास देशी कट्टा लहराकर राहगीरों को डराने वाले आरोपी शनि कुमार को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक हाथ में बंदूक लेकर हवा में लहरा रहा है और आने-जाने वालों में दहशत फैला रहा है।

सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शनि कुमार, पिता दुर्गेश कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी शीतला तालाब के पास, सरोरा थाना उरला, रायपुर बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1204/25, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



