March 3, 2026
हथबंद थाना क्षेत्र में लूट व चोरी की 6 वारदातों का खुलासा ,6 आरोपियों की गिरफ्तारी

हथबंद थाना क्षेत्र में लूट व चोरी की 6 वारदातों का खुलासा ,6 आरोपियों की गिरफ्तारी

Nov 28, 2025

थाना हथबंद पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के गैस सिलेंडर, मोटर पंप, वायर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹1,00,000 मूल्य का सामान बरामद किया है।
कपड़ा व्यवसायी के साथ लूट से खुला पूरा गिरोह
प्रार्थी सुरेश कुमार बिधानी, निवासी तिल्दा (जिला रायपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 नवंबर 2025 की शाम 7:30 बजे ग्राम हथबंद में आंगनबाड़ी के पास गायत्री मंदिर के बगल में कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और उनकी जेब से ₹7000 लूट कर फरार हो गए। इस रिपोर्ट पर थाना हथबंद में अपराध क्रमांक 231/2025 धारा 126(2), 309(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से हुई पहचान

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना हथबंद एवं साइबर सेल की टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा मुखबिरों की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसी दौरान संदिग्ध रूप से घूमने वाले एक युवक प्रेम संवरा उर्फ़ शेरू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने अन्य पाँच साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
चोरी की 5 अन्य वारदातों का भी खुलासा
पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह द्वारा हथबंद क्षेत्र में चोरी की कुल पाँच घटनाओं को भी अंजाम दिया गया था। आरोपी पहले सूने मकानों और दुकानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही रात में चोरी कर फरार हो जाते थे। अब तक की जांच में लूट की 1 तथा चोरी की 5—इस प्रकार कुल 06 मामलों का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी
1.प्रेम संवरा उर्फ फेरू संवरा (21 वर्ष) निवासी संवरा मोहल्ला, हथबंद
2.कार्तिक उर्फ बोताड़ी संवरा (19 वर्ष) निवासी संवरा मोहल्ला, हथबंद
3.अशोक संवरा (29 वर्ष) निवासी संवरा मोहल्ला, हथबंद
4.सूरज पाल (21 वर्ष) निवासी गडरिया पारा, हथबंद
5.दीपक कुमार निषाद (34 वर्ष) निवासी ग्राम हथबंद
6.महेतरू सेन (58 वर्ष) निवासी निषाद पारा, हथबंद

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix