March 3, 2026
हर गांव तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं, 17 से 2 अक्टूबर तक चलेगा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान

हर गांव तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं, 17 से 2 अक्टूबर तक चलेगा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान

Sep 13, 2025

गरियाबंद जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वास्थ्य अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” चलाया जाएगा। इस अभियान का मकसद हर आयु वर्ग की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, उन्हें मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और परिवार-सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाना है।

 

बैठक में बनी कार्ययोजना

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न की अध्यक्षता में शुक्रवार को वर्चुअल बैठक हुई। इसमें सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी प्रभारी, बीईटीओ और पर्यवेक्षक शामिल हुए। बैठक के दौरान अभियान को सफल बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई।

अभियान के तहत मिलने वाली सेवाएं

  • एनीमिया, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, बीएमआई जांच
  • सर्वाइकल कैंसर, सिकल सेल, टीबी और डायबिटीज की जांच एवं परामर्श
  • मानसिक स्वास्थ्य और मेनोपॉज़ काउंसलिंग
  • परिवार नियोजन संबंधी परामर्श
  • डेंटल व नेत्र जांच शिविर
  • ब्लड डोनेशन कैंप
  • योग और अन्य स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां

वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं पर विशेष फोकस

70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
महिलाओं की भागीदारी और पारिवारिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए सास-बहू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

 

गांधी जयंती पर सम्मान

अभियान के समापन मौके पर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और सक्रिय महिला समूहों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक गनपत कुमार नायक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix