
घर में महिला की फांसी पर लटकी मिली लाश: शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रायपुर। राजधानी रायपुर के चंगरोभाठा इलाके से मंगलवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला की लाश घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकी हुई हालत में मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतिका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मृतिका के शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है।बताया जा रहा है कि मृतिका की शादी हो चुकी थी और उसका एक तीन साल का बच्चा भी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार और मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं।

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



