March 6, 2026
गुंडरदेही में दुखद घटना: पूर्व पार्षद के पुत्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

गुंडरदेही में दुखद घटना: पूर्व पार्षद के पुत्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Jul 5, 2025

गुंडरदेही में शुक्रवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खोमेश निषाद (19-20) के रूप में हुई, जो वार्ड क्रमांक 1, बघमरा के पूर्व पार्षद टीकाराम निषाद का पुत्र था।

कंप्यूटर क्लास से निकलने के बाद हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खोमेश निषाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गुंडरदेही स्थित अपने कंप्यूटर सेंटर से क्लास खत्म कर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। लगभग 11:15 बजे, चैनगंज रेलवे फाटक से करीब 300 मीटर की दूरी पर, दुर्ग की ओर से आ रही एक मालगाड़ी के सामने वह अचानक कूद गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

GRP और स्थानीय पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सुबह 11 बजे के आसपास गुंडरदेही रेलवे स्टेशन और चैनगंज रेलवे फाटक के बीच शव पड़े होने की सूचना जीआरपी को मिली। जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर और जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। गुंडरदेही पुलिस और रेलवे स्टेशन मास्टर को भी घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव रेलवे पटरियों के बीच पड़ा था। जीआरपी का मानना है कि युवक ने जानबूझकर चलती ट्रेन के सामने छलांग लगाई, क्योंकि शव क्षत-विक्षत नहीं था, जो यह दर्शाता है कि वह ट्रेन से सीधे टकराया नहीं, बल्कि उसके बीच में कूदा होगा।

शव का पोस्टमार्टम, परिजनों में शोक

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूर्व पार्षद टीकाराम निषाद के परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर गहरी चर्चा हो रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix