
गुजरात में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: दिवाली से पहले पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आवास पर बैठक में सामूहिक इस्तीफा
गुजरात। दिवाली से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने सभी मंत्रियों को आवास पर बुलाया, जहां सभी 16 मंत्रियों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

17 अक्टूबर को होगा नया मंत्रिमंडल विस्तार
सूत्रों के अनुसार, गुजरात में 17 अक्टूबर को नया मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। इस दौरान करीब 10 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी संगठन और शासन के बीच बेहतर तालमेल के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

चुनावी रणनीति के तहत लिया गया फैसला
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए यह कदम भाजपा नेतृत्व की रणनीति का हिस्सा है। नए मंत्रियों के चयन में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देने की चर्चा भी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



