
Gujarat: मोडासा के पास एम्बुलेंस में अचानक लगी आग, नवजात समेत 4 की दर्दनाक मौत…
गुजरात: शहर के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक एम्बुलेंस में अचानक आग लगने से एक नवजात शिशु, उसके पिता, अहमदाबाद के एक डॉक्टर और एक नर्स की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना रात करीब 1 बजे मोडासा-धनसुरा रोड पर हुई।
एम्बुलेंस में लगी अचानक आग
पुलिस निरीक्षक डीबी वाला के अनुसार, मोडासा के एक निजी अस्पताल में जन्म के बाद बीमार पड़े एक दिन के नवजात को अहमदाबाद के निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। मृतकों में बच्चे के पिता जिग्नेश मोची (38), डॉक्टर शांतिलाल रेंतिया (30) और नर्स भूरीबेन मनात (23) शामिल हैं।

तीन लोग बुरी तरह झुलसे
हादसे में मोची के दो रिश्तेदार, एम्बुलेंस चालक और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी डीबी वाला ने बताया कि आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



