March 2, 2026
GST कटौती पर भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग, विपक्ष ने उठाए महंगाई और Tax नीति पर सवाल

GST कटौती पर भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग, विपक्ष ने उठाए महंगाई और Tax नीति पर सवाल

Sep 5, 2025

रायपुर में केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में GST दरों में कटौती के ऐलान के बाद भाजपा और कांग्रेस में तीखी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

 

भाजपा ने कहा है कि नए प्रावधानों से स्वास्थ्य, शिक्षा और खेती जैसे जरूरी सेक्टरों में परिवारों के खर्च में 40 से 45 हजार रुपये की बचत हो सकती है। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने उद्योग व जनता को तबाह करने के बाद अब GST घटाया है, लेकिन आम आदमी की तकलीफें बरकरार हैं।

 

भाजपा—हर साल 45 हजार की होगी बचत

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व सीए अमित चिमनानी ने बताया कि अब घर बनाना, चलाना और जरूरी सामान खरीदना सस्ता हो जाएगा। गौरी विस्तार से उन्होंने दावा किया कि औसतन हर परिवार को सालाना लगभग 45 हजार की बचत मिलेगी।

अब GST का रिफंड सिर्फ सात दिन में मिलेगा, जिससे एक्सपोर्ट कारोबार को फायदा होगा।

सीमेंट जैसी चीजों पर टैक्स में 10% कटौती हुई है।

चार की जगह दो टैक्स स्लैब होने से केस व लिटिगेशन में कमी आएगी।

सरकार के कदम से 6 लाख करोड़ की अतिरिक्त खपत, आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

 

कांग्रेस—महंगाई बढ़ाकर GST घटाया

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा—महंगाई और व्यापार तबाह करने के बाद मोदी सरकार ने GST में बदलाव किए हैं।

  • 28% और 12% स्लैब खत्म करके नया 40% स्लैब जोड़ दिया गया।
  • राहुल गांधी पहले ही कह चुके थे कि GST वापस लेना पड़ेगा—अब उनकी बात प्रमाणित हो गई है।
  • शुक्ला ने दावा किया, मोदी सरकार ने पिछले 8 साल में 118 लाख करोड़ रुपये सिर्फ GST से वसूले हैं।
  • कांग्रेस का आरोप है कि टैक्स फ्री चीजों पर पहले 5%, 12%, 28% टैक्स लगाया गया, फिर उसे कम कर ‘अहसान’ जताते हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix