
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बस का इंतजार कर रहे थे, तेज रफ्तार कार ने तीन को रौंदा, एक की मौत, दो घायल
बस स्टैंड के पास हुआ दर्दनाक हादसा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों की ओर जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
पुलिस ने कार जब्त की, चालक फरार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग सड़क पर गाड़ी चलाते समय नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार पर नियंत्रण रखने की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



