
GPM: धान की फसल काटते समय किसान को साँप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
खेत में टिपर मशीन चला रहे किसान को पैर में कई बार सांप ने डसा, परिजनों में शोक
गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के गुम्माटोला गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां धान की फसल काटते समय एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार किसान खेत में टिपर मशीन चला रहा था, तभी घास-फूस के बीच छिपे सांप ने उसे पैर में कई बार डस लिया।

सांप के डसते ही किसान दर्द से तड़पने लगा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार वालों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि स्थिति गंभीर होती गई और इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने खेतों में सांपों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। वहीं पुलिस और वन विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



