March 2, 2026
Good News : छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की मिली स्वीकृति, अब 31 जिलों में खिलाड़ियों को मिलेगी ट्रेनिंग की सुविधा

Good News : छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की मिली स्वीकृति, अब 31 जिलों में खिलाड़ियों को मिलेगी ट्रेनिंग की सुविधा

Jan 4, 2024

रायपुर। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही अब छत्तीसगढ़ के 31 जिलों में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। खेल सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया।

खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि खेल संचालनालय के प्रस्ताव पर पूर्व में 24 जिलों में विभिन्न खेल विधाओं के 24 खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला कोंडागांव में तीरंदाजी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में फुटबॉल, गौरेला पेंड्रा मरवाही में कबड्डी, सक्ती में फुटबॉल, कबीरधाम में कबड्डी, कोरिया में बैडमिंटन और मनेंद्रगढ़ भरतपुर-चिरमिरी जिले में कबड्डी खेल की खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हुई है। इस प्रकार अब राज्य के 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की अधिक सुविधा मिलेगी, राज्य के खिलाड़ियों के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix