February 7, 2026
Bilaspur में सराफा व्यापारी से 37 लाख की ठगी, राजस्थान का ठग फरार

Bilaspur में सराफा व्यापारी से 37 लाख की ठगी, राजस्थान का ठग फरार

Feb 6, 2026

सोना खरीदने का झांसा देकर मंगवाए जेवर
बिलासपुर। शहर के एक सराफा व्यापारी से राजस्थान के एक ठग ने 37 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने के जेवर ठग लिए। आरोपी ने खुद को आभूषण व्यापारी बताकर भरोसा जीता और जेवर मंगवाने के बाद फरार हो गया। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान पर पहुंचकर बनाया भरोसा
कोतवाली थाना टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया कि तेलीपारा अजीत होटल के सामने स्थित श्री लीला ज्वेलर्स के संचालक तुषार दोशी (44 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है। 6 मार्च 2024 को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया, जिसने अपना नाम कमलेश सोनी बताया। उसने खुद को राजस्थान के उदयपुर स्थित नाकोड़ा नगर, दाउजी की बावड़ी निवासी और राम सिल्वर का संचालक बताया।

22 कैरेट सोने के जेवर बुक कराए
आरोपी ने तुषार दोशी को व्यापारिक लेन-देन का भरोसा दिलाते हुए 22 कैरेट सोने के जेवर बाजार में बेचकर रकम लौटाने की बात कही। उसकी बातों में आकर तुषार दोशी ने 224.670 ग्राम सोने के हार और कंगन, जिनकी कीमत करीब 36 लाख 86 हजार रुपए थी, बुक कर दिए।

कुरियर से भेजे जेवर, नाममात्र का भुगतान
20 मार्च 2024 को तुषार दोशी ने सोने के जेवर कुरियर के माध्यम से उदयपुर स्थित राम सिल्वर के पते पर भेज दिए। जेवर मिलने के बाद आरोपी ने केवल 6 हजार 500 रुपए की ऑनलाइन पेमेंट की। इसके बाद उसने न तो पूरी रकम दी और न ही जेवर वापस किए।

धारा 420 के तहत मामला दर्ज
लगातार संपर्क के प्रयासों के बावजूद आरोपी के न मिलने पर सराफा व्यापारी ने पुलिस में शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने कमलेश सोनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix