
अव्यवस्था और विवाद के आरोप में गोडपेंड्री की एलबी शिक्षिका निलंबित
दुर्ग। पाटन विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोडपेंड्री में पदस्थ एलबी शिक्षिका शारदा क्षत्रिय को स्कूल में अव्यवस्था फैलाने, समय पर उपस्थित न रहने, सहकर्मियों से विवाद करने और छात्रों व ग्रामीणों को भड़काने जैसे गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई दुर्ग शिक्षा संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) द्वारा जारी आदेश के आधार पर की गई।

पहले जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस
शिक्षिका के खिलाफ ग्राम पंचायत, शाला प्रबंधन समिति और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर हुई जांच में शिक्षिका पर लगे आरोप सत्य पाए गए। कारण बताओ नोटिस के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शिक्षिका को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत दोषी मानते हुए निलंबन आदेश जारी हुआ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



